जयपुर , मई 29 -- रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जायेगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 22464 एवं 22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दो से 30 जून तक एवं दिल्ली सराय से पांच जून से तीन जुलाई तक एक तृतीय वातानुकूलित, एक द्वितीय शयनयान एवं एक साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई वृद्धि की जायेगी।
गाड़ी संख्या 14714 एवं 14713, दिल्ली सराय -सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में तीन जून से तीन जुलाई तक एक तृतीय वातानुकूलित, एक द्वितीय शयनयान एवं एक साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जायेगी। गाड़ी संख्या 12463 एवं 12464, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से तीन जून से एक जुलाई तक एवं जोधपुर से चार जून से दो जुलाई तक एक तृतीय वातानुकूलित, एक द्वितीय शयनयान एवं एक साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित