रांची , फरवरी 01 -- झारखंड की राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आम बजट पर कहा, ये बजट बड़ा पैकेट और शून्य धमाका जैसा है।
सुश्री तिर्की ने कहा कि आज लोकसभा में केंद्र सरकार ने साल 2026 - 27 का बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट बड़ा पैकेट और शून्य धमाका जैसा है। विशेष कर झारखंड जैसे राज्य में रहने वाले सीमांत किसानों के लिए इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है और ना ही ऐसे किसानों के लिए सरकार का कोई विजन नजर आ रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पिक एंड चूज पॉलिसी के तहत चुनिंदा राज्यों को बड़ा पैकेज दे कर मेहरबानी जताई है। जबकि झारखंड सहित अन्य राज्यों के हिस्से में कुछ भी नहीं आ पाया है । इस बजट में उनके हाथ खाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित