नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते को एक नये इतिहास की शुरुआत करार देते हुए कहा है कि दोनों पक्ष अपने रणनीतिक संबंधों को भविष्य में और मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को इस समझौते की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,"भारत और यूरोप आज इतिहास बना रहे हैं। हमने वह समझौता कर लिया जो मदर ऑफ आल डील्स ( अब तक का सबसे बड़ा समझौता) कर लिया है। हमने दो अरब की आबादी का एक मुक्त क्षेत्र सृजित किया है जिससे दोनों पक्षों को लाभ होने वाला है।"यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा ,"यह केवल शुरुआत है हम अपने रणनीतिक संबंधों को और भी मजबूत करेंगे।"इससे पहले सुश्री डेर लियेन ने अपने सहयोगी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सुबह हैदराबाद हाउस में बातचीत की।

यूरोपीय संघ के दोनों नेता सुबह गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित