मुंबई , सितंबर 03 -- ॉकिंग स्टार यश की बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का इंग्लिश वर्जन चार सितंबर से देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।निर्माताओं के अनुसार, करीब दो घंटे 57 मिनट की अवधि वाले इस इंग्लिश वर्जन को कन्नड़ के साथ-साथ मूल रूप से इंग्लिश भाषा में भी शूट किया गया है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म को उसी भाषा में बड़े पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें इसके कुछ हिस्सों को मूल रूप से फिल्माया गया है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और बड़े पैमाने पर तैयार किया गया विजुअल वर्ल्ड देखने को मिलता है। यश ने फिल्म की कहानी में बतौर को-राइटर भी योगदान दिया है।
फिल्म का इंग्लिश वर्जन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम समेत देश के कई प्रमुख शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके टिकट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ संबंधित सिनेमाघरों के काउंटर से भी उपलब्ध होंगे।
'टॉक्सिक' के एक्शन, ड्रामा, सिनेमैटोग्राफी और अनूठे विजुअल ट्रीटमेंट को दर्शकों की ओर से चर्चा मिली है। अब इंग्लिश वर्जन की रिलीज के साथ दर्शकों को फिल्म की कहानी, किरदारों और इसके सिनेमाई संसार को अंग्रेजी भाषा में देखने का मौका मिलेगा।
दो घंटे 57 मिनट का इंग्लिश वर्जन फिल्म का छोटा संस्करण है, जिसमें इसकी कहानी और सिनेमाई दुनिया के मूल तत्वों को बरकरार रखा गया है। चार सितंबर से चुनिंदा भारतीय शहरों में रिलीज के साथ 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अंग्रेजी में भी दर्शकों के सामने होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित