कोलंबो , अगस्त 09 -- यशस्वी जायसवाल (61), कप्तान शुभमन गिल (44) और आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज की 15 गेंदों में नाबाद 32 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अभ्यास मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका इलेवन को छह विकेट से शिकस्त दी।

आज सुबह भारत ने छह विकेट पर 357 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका इलेवन ने निशान मदुश्का (63), निपुण धनंजय (46) और अंजला बंडारा (35) रनों की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 200 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित