मुंबई , अक्टूबर 26 -- यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'बेपरवाह' के शीर्षक की घोषणा कर दी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अहान पांडे और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य चोपड़ा फिल्म के निर्माता हैं।
फिल्म का शीर्षक टीजर पोस्टर के साथ जारी किया गया है। 'बेपरवाह' में अहान पांडे और शरवरी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। 'सैयारा' से चर्चा में आए अहान पांडे की इस नई फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।
'बेपरवाह' के जरिए निर्देशक अली अब्बास जफर की यशराज फिल्म्स में वापसी हो रही है। इससे पहले वह इस बैनर के लिए 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। रोमांस और एक्शन के मेल वाली इस फिल्म से दर्शकों को एक नई सिनेमाई कहानी देखने को मिलेगी।
आदित्य चोपड़ा निर्मित 'बेपरवाह' 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित