जयपुर , जून 29 -- राजस्थान और हरियाण के बीच यमुन जल परियोजना को लेकर सोमवार को हुए समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को जयपुर लौटने पर यहां भव्य स्वागत किया जायेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने यह जानकारी देते हुए यमुना जल समझौते को राजस्थान के लिए उपलब्धियों भरा ऐतिहासिक दिन बताता और कहा कि मंगलवार को प्रातः मुख्यमंत्री के जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होने बताया कि जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे के बाहर, कानोडिया कॉलेज, रामबाग, भाजपा प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर पदाधिकारी -कार्यकर्त्ता और जनप्रतिनिधि भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन करेंगे।
उन्होंने कहा "पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यमुना जल समझौते को लेकर बार बार टिप्पणी करते थे, कहते थे समझौता हो गया तो मुख्यमंत्री को मैं खुद माला पहनाने जाऊंगा, आज मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूँ, आइये, गहलोतजी मुख्यमंत्रीजी का इस शानदार उपलब्धि के लिए स्वागत करते है।"उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अटकाना, लटकाना, भटकाना कांग्रेस की संस्कृति रही है, भाजपा जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्राण प्रण से काम करती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पिछली कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते थे तो अपनी कुर्सी को बचाने की बात करते थे और आज के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब दिल्ली जाते हैं तो राजस्थान की जनता की खुशहाली के लिए प्रयास करते हैं।
पिछले ढाई साल में मध्यप्रदेश से राम सेतु का समझौता हो, अब शेखावाटी के 75 लाख लोगों की खुशहाली की राह खोलने वाला यमुना समझौता मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा निरंतर प्रयास करते रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हरियाणा - राजस्थान का यह समझौता अग्रणी आपणो राजस्थान के स्वप्न- संकल्प को पूरा करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित