रायपुर , सितंबर 24 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित