चंडीगढ़ , मार्च 27 -- ) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में यमुनानगर में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुल 15 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को अगली बैठक तक का समय दिया गया।
बैठक में गधौली गांव के निवासी द्वारा चटांग नदी के तटबंध से मिट्टी हटाने की शिकायत पर संज्ञान लिया गया। पंचायती पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग को नोटिस जारी करने और नुकसान की भरपाई पंचायत को देने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित