दुबई , सितंबर 05 -- यमन में सरकार समर्थित बलों और हूती विद्रोहियों के बीच शनिवार को हुई लड़ाई में नागरिकों समेत 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सा और सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यमनी सैन्य सूत्रों के अनुसार, देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कई घंटे तक चली लड़ाई में सरकारी बलों के 26 जवान मारे गये। वहीं, ईरान समर्थित हूतियों के चिकित्सा और सैन्य सूत्रों ने बताया कि उनके 31 लड़ाके भी मारे गये।
सरकार के नियंत्रण वाले ताइज शहर के एक चिकित्सा सूत्र ने बताया कि मिसाइल हमले में बस से यात्रा कर रहे छह नागरिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित