अदन , नवंबर 08 -- यमन में भारतीय दूतावास ने पिछले दो हफ़्ते से हुदैदाह और सना में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि सभी नाविक सुरक्षित हैं, उनकी सेहत अच्छी है और वे वापस भारत लौट रहे हैं।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग देने और निरंतर समर्थन प्रदान करने के लिए संबंधित सभी पक्षों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित