हैदराबाद , सितंबर 12 -- तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शनिवार को मंचीरेवुला स्थित ऑक्टोपस-ग्रेहाउंड्स परिसर में यंग इंडिया पुलिस स्कूल (वाईआईपीएस) के अकादमिक ब्लॉक-1 की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि नया भवन बनने के बाद अगले वर्ष विद्यालय में छात्रों की क्षमता बढ़कर 700 से 720 के आसपास हो जायेगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के दिसंबर 2024 के निर्देशों के बाद सेना और सैनिक विद्यालयों की तर्ज पर बने इस विद्यालय की शुरुआत पिछले वर्ष एक अस्थायी परिसर में 120 छात्रों के साथ हुई थी, जिसमें अब करीब 360 छात्र पढ़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित