मुंबई , अप्रैल 14 -- म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा।
हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह तथा राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले निर्मित, ' लुक्खे पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांच से भरपूर एक्शन ड्रामा है। लुक्खे का प्रीमियर आठ मई को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से हिंदी में किया जाएगा। यह सीरीज़ भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी।
अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ द्वारा निर्मित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस आठ एपिसोड की सीरीज़ में राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और गायक किंग इस सीरीज़ के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लुक्खे में पलक तिवारी (अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू में) और लक्षवीर सिंह सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित