मुंबई , जून 12 -- कोटक म्यूचुअल फंड ने सामाजिक कल्याण के अपने प्रयासों के तहत देश भर में रक्तदान अभियान शुरू किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस सामाजिक पहल का उद्घाटन यहां कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी और प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने किया। अभियान में कोटक म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी हर्ष उपाध्याय भी शामिल थे।
कंपनी ने कहा है कि यह अभियान सामाजिक कल्याण के प्रति उसकी अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कार्यक्रम देश के 100 से अधिक शहरों में चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित