चंडीगढ़ , सितंबर 12 -- चंडीगढ़ में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन चंडीगढ़ में फिलहाल बारिश के बजाय धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत की बात यह है कि हवा में अब हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित