सहारनपुर , अप्रैल 16 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।

बीती रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। दिन और रात दोनों के समय में गर्मी बढ़ने से लोगों ने बेचैनी महसूस की है। घर से बाहर निकली महिलाएं तेज धूप से बच्चों का बचाव करती दिखी। मौसम ने इस महीने के दूसरे हफ्ते से करवट लेनी शुरू की। 10 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और 11 अप्रैल को 33 डिग्री, 12 को 35 डिग्री और 13 अप्रैल को 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 अप्रैल को यह 37 डिग्री और 15 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि इसी माह की आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित