मोहाली , अक्टूबर 18 -- पंजाब के मोहाली में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की राज्यव्यापी ट्रॉफी यात्रा का रविवार को मोहाली से आगाज हुआ। फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान ट्रॉफी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, मोहाली की उपायुक्त (डीसी) कोमल मित्तल और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित