मोहाली , सितंबर 30 -- पंजाब के मोहाली नगर निगम ने मोहाली की ओर से 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-69 में विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। विधायक मोहाली कुलवंत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर की स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

श्री सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने, कूड़े का स्रोत स्तर पर पृथक्करण करने और उचित निपटारा सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता लोगों के सहयोग पर निर्भर करती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर स्वेच्छा से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

विधायक ने बताया कि मोहाली में करीब 8,000 परिवार घर में ही कूड़े का खाद आदि के रूप में उपयोग कर उसका उचित प्रबंधन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित