चंडीगढ़/एसएएस नगर , अप्रैल 20 -- एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सोमवार को जिला एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी गैंगस्टरों द्वारा संचालित एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 2 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी जुलाई 2025 में अबोहर स्थित 'वेयर वेल' शोरूम के मालिक की हत्या के मामले में शामिल था, जहां उसने मुख्य हमलावरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी।

पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित