मोहाली , जुलाई 06 -- पंजाब के मोहाली स्थित झुझार नगर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान झुझार नगर निवासी दौलत राम सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दौलत राम सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा देवी घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित