चंडीगढ़/मोहाली , मई 04 -- पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को मोहाली के चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने इस मामले के मुख्य शूटर आदित्य उर्फ मक्कन को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत की गई।

गौरतलब है कि राणा बलाचौरिया की 15 दिसंबर 2025 को एसएएस नगर के गांव सोहाना, सेक्टर-79 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसे विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित