उज्जैन , जुलाई 2 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई कर उन्हें जिला जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के अड़ान मोहल्ला निवासी शोएब, जाहिद और तपसील ने मोहर्रम के दौरान एक पुरानी वैन को सार्वजनिक स्थान पर लटकाकर उसमें पटाखे लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वाहन के कांच और अन्य सामग्री चारों ओर बिखर गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ तथा क्षेत्र में भय और अशांति का वातावरण निर्मित हो गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता तथा आरोपियों की गतिविधियों को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत तीनों आरोपियों के विरुद्ध निरुद्धि आदेश जारी कराया। इसके बाद तीनों आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित