नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
इस मौके पर डॉ. यादव ने बताया कि गाडरवारा में एनटीपीसी लिमिटेड का सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन स्थित है। ऊर्जा मंत्रालय ने 1600 मेगावॉट (द्वितीय चरण 2x800 मेगावाट) क्षमता के विस्तार की अनुमति प्रदान की है और इसकी कुल लागत 20 हजार 446 करोड़ रूपये है। परियोजना को वर्ष 2029-30 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें एयर कूल्ड कंडेंसर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक वॉटर कूल्ड कंडेंसर (कूलिंग टॉवरों के साथ) की तुलना में पानी की खपत को 1/3 कम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित