भोपाल , सितंबर 26 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले एथलीट सावन बरवाल को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि श्री बरवाल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद गौरव का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित