समस्तीपुर , जून 30 -- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण(ट्राई) के क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता के संयुक्त सलाहकार अशीम दत्ता ने मंगलवार को कहा कि मोबाईल उपभोक्ताओं के हित में ट्राई शीध्र नया नियम लाने जा रही है।
ट्राई ने मंगलवार को समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित आनंद सभागार में "उपभोक्ता संपर्क सह जागरूकता" कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री दत्ता ने कहा कि ट्राई की ओर से टेलीकाँम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से बिहार समेत देश में उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को साइबर फ्रॉड एवं फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने समेत टेलीकाँम से सम्बंधित अन्य विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) कोलकाता के परामर्शदाता शास्वत दास गुप्ता, भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अमित कुमार एवं दूरसंचार विभाग, बिहार के अतिरिक्त महानिदेशक मो.अबसरूल हक ने टेलीकाँम कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित