अलवर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर फोन-पे के जरिए उसके खाते से 36 हजार रुपये स्थानांतरित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रमोद कुमार (41) अपनी कंपनी भारत क्राफ्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, चौपानकी जा रहे थे। इसी दौरान चौपानकी रोड पर बाबा मोहनराम कॉलेज के सामने मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर जबरन मोबाइल अनलॉक करवाया और फोन-पे का पिन पूछकर 36 हजार रुपये स्थानांतिरत कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गये।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान करके आकाश उर्फ किड्डू (21) और रमेश (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित