हनमानगढ़ , मई 22 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में कलाना गांव में शुक्रवार को मोबाइल दुकान पर बैठे दो नौजवानों को निशाना बनाकर मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में एक मोटर साइकिल पर दो युवक आये और उन्होंने बिना किसी बातचीत या चेतावनी के दुकान पर बैठे दो युवकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे दुकान पर बैठे मनीष (20) और संदीप (18) घायल हो गये। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हिसार, हरियाणा भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना को पुरानी रंजिश या गिरोहबाजी का नतीजा मान जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित