अलवर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में बाबा मोहनराम काली खोली धाम की पहाड़ी पर युवक से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि युवक से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को पहाड़ी पर घूमने गये सूरज से शाम करीब छह बजे चार युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये थे।

पुलिस ने तकनीकी सहयोग, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से रोहित उर्फ टिण्डा (22) और गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी कंपनियों, कॉलोनियों और बाजारों के आसपास रेकी करके मजदूरों एवं राहगीरों को निशाना बनाते थे और मौका पाकर मोबाइल छीनकर सस्ते दामों पर बेच देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित