अलवर , नवम्बर 07 -- राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तीन नवम्बर को आशियाना सोसायटी (थड़ा) के पास अपने कार्यालय जा रहे एक युवक सौरभ से मोटर साइकिल पर सवार सवार दो बदमाशों ने आईफोन-16, नकदी और पहचान पत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गये।
पुलिस ने बताया कि भिवाड़ी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर वारदात के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुकीम (21) के रूप में हुई है। पुलिस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित