भरतपुर , मई 21 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के कुंडेरा कुंडेरा थाना क्षेत्र में उलियाना गांव में मोबाइल के लिये एक युवक का अपहरण करके उसकी हत्या करने के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अजमेर में फरारी काटने के लिए अजमेर के द्वारका नगर, वैशाली नगर की तरफ किराए पर कमरा लेने के लिए घूम रहे आरोपी महेंद्र मीणा उर्फ लक्की (19) और सियाराम मीणा (20) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना पुलिस को सुपुर्द किया जायेगा।
आठ मई को उलियाना गांव में मोबाइल के लिए मनकुश मीणा (18) का थार गाड़ी से करीब सात लोगों ने अपहरण किया था। इसके बाद आरोपियों ने मनकुश की हत्या करके उसकर शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित