नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे, जहाँ वह लगभग 42,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान श्री मोदी 28 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवरब्रिज तथा गंगा नदी पर बनने वाला नया रेल-सह-सड़क पुल शामिल है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री दो नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों (बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वह यहां विभिन्न पेयजल, पार्क सौंदर्यीकरण, पुनर्विकास योजनाओं, जल शोधन संयंत्र, घाट सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा संयंत्र एवं सड़क चौड़ीकरण योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित