जयपुर , अप्रैल 07 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को राजस्थान की बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि उन्हें यह जानकारी देते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण केे लिए वीरधरा राजस्थान आयेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित