चेन्नई , सितंबर 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को चेन्नई में पूनामल्ली और वडापलानी के बीच मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के प्रथम संचालित हिस्से की शुरुआत होगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 14.64 किलोमीटर लंबे पूनामल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का काम 11 एलिवेटेड स्टेशनों के साथ पूरा हो गया है। चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ज़रूरी परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद आवश्यक मंज़ूरी भी हासिल कर ली है।

यह फ़ेज़-2 के तहत 26 किलोमीटर लंबे लाइटहाउस-पूनमल्ली कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे तीन कॉरिडोर वाली 118.9 किलोमीटर लंबी फ़ेज़-2 परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। सिग्नलिंग, ट्रैक प्रदर्शन, ट्रेन परिचालन और ढांचागत सुरक्षा की जांच समेत ट्रायल रन पहले ही पूरे हो चुके हैं।

पहले इस सेवा को फरवरी में शुरू किए जाने की उम्मीद थी। चेन्नई मेट्रो रेल अधिकारियों से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, अब इस सेवा का उद्घाटन 11 अक्टूबर को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित