हुगली , अप्रैल 24 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी में नाव की सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं।

श्री मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें हाथ में कैमरा लिए एक छोटी नाव पर बैठे देखा जा सकता है, जिसके बैकग्राउंड में विद्यासागर सेतु दिखाई दे रहा है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर हुगली नदी में नाव की सवारी करते हुए तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में मोदी फोटोग्राफी करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में प्रधानमंत्री नाव में हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "हुगली नदी के किनारों से कुछ और झलकियाँ। इस विशाल नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की। साथ ही, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक मिली।" उन्होंने हुगली नदी को पश्चिम बंगाल की संस्कृति से जुड़ा हुआ बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित