नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- पूर्व प्रधानमत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने देश के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री देवेगौड़ा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार सराहनीय हैं और भारत के विकास के प्रति उनका उत्साह भी समान रूप से प्रशंसनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित