जयपुर , अप्रैल 07 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार संकल्पबद्ध है कि युद्ध के कारण वैश्विक संकटों का असर भारत विशेषकर किसानों पर इसका न्यूनतम प्रभाव पड़े।

श्री चौहान ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित रीजनल कृषि कॉन्फ्रेंस के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि युद्ध जैसे वैश्विक संकटों का असर खाद और कृषि इनपुट पर पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता, लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार इस बात के लिए संकल्पबद्ध है कि भारत विशेषकर किसानों पर इसका न्यूनतम प्रभाव पड़े और फिलहाल देश में खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए पर्याप्त खाद भंडार मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित