नयी दिल्ली , सितंबर 05 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पंगु बनाकर खोखला कर दिया है।

श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा को पंगु बना दिया और व्यवस्थित तरीके से इसे खोखला किया है।"उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से बर्बाद और बलिदान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित