उज्जैन , जून 09 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की उज्जैन नगर इकाई कल भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और 108 जाप का आयोजन करेगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम कल प्रातः 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता भगवान महाकाल के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे तथा 108 जाप के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण की कामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित