नयी दिल्ली , अप्रैल 08 -- आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की विदेश नीति से पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

श्री सिंह ने बुधवार को कहा कि पूरी दुनिया के लिए यह एक राहत की खबर है कि अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध 15 दिनों के लिए शांत हुआ है। लेकिन ईरान को अमेरिका और इजराइल के ऊपर नजर रखनी होगी, क्योंकि वे धोखे से वार करने के लिए जाने जाते हैं। क्या 15 दिन के बाद फिर से वैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं? इसके बारे में ईरान को सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, "दूसरी बात इस पूरे शांति समझौते और बातचीत में वह देश उभर कर सामने आया है जो एक आतंकी देश है। जो अपने देश के अंदर आतंकवादियों को प्रशिक्षण शिविर देता है। वह देश पाकिस्तान आज शांति दूत बन गया है। इसके पीछे की वजह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत विदेश नीति है जिसके कारण आज भारत अलग-थलग पड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित