नयी दिल्ली , सितंबर 26 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे श्री कुमार का इस्तेमाल चुनावों की 'मैच फिक्सिंग' के लिए कराते हैं।

श्री गांधी ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्री मोदी और श्री शाह ने पहले श्री कुमार को भाजपा के लिए भर्ती करने में इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' की जिम्मेदारी सौंप दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित