नयी दिल्ली , जून 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में मनाये जाने वाले लोकप्रिय त्योहार 'राजा परबा' के अवसर पर सोमवार को लोगों को बधाई दी और सभी के लिए सुख, सद्भाव, समृद्धि तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "राजा परबा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह विशेष त्योहार समाज में सुख और सद्भाव की भावना को और गहरा करे। हर कोई समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से धन्य हो।"ओडिशा के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक त्योहारों में से एक 'राजा परबा' नारीत्व और मानसून के आगमन का प्रतीक है। तीन दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार कृषि परंपराओं से जुड़ा है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान धरती माता विश्राम करती हैं और नए रूप में तैयार होती हैं। इस उत्सव के दौरान पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक पकवान, लोक गीत, झूले और सामूहिक उत्सवों का रंग देखने को मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित