नयी दिल्ली , जून 25 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेनेजुएला में आये विनाशकारी भूकंप के कारण जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तथा भारत की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की है।

श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर वेनेजुएला में आये भीषण भूकंप में जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित