नयी दिल्ली , जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि देश का प्रत्येक युवा और प्रत्येक बेटी आत्मविश्वास तथा स्वविश्वास के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव भौगोलिक रूप से भले ही दूर हों, लेकिन वहां के लोग भावनात्मक रूप से राष्ट्र से गहराई से जुड़े हुए हैं।
संवाद के दौरान विभिन्न राज्यों के मायभारत स्वयंसेवियों ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के सीमावर्ती गांवों में अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की यात्राएं 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त करती हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा वहां के लोगों के जीवन में आए बदलाव को देश के सामने लाती हैं। कार्यक्रम में देश के 245 जिलों के पांच हजार से अधिक स्वयंसेवियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित