राजकोट , जनवरी 11 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन' (वीजीआरसी) से पहले राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय एक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने आज राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय से 'विकसित गुजरात से विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने वाली 'वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस कच्छ एवं सौराष्ट्र' तथा पांच दिवसीय व्यापार प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ वैश्विक महत्वाकांक्षा के मंत्र को चरितार्थ करने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी तथा मुख्य सचिव एम. के. दास सहित महानुभावों उपस्थिति रहे।
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद 18,000 वर्ग मीटर में फैली इस विशाल प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने 'एंटरप्राइज एक्सीलेंस पैवेलियन' में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एस्सार, न्यारा एनर्जी तथा ज्योति सीएनसी जैसी अग्रणी इकाइयों द्वारा देश के आर्थिक विकास में दिए जा रहे योगदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री मोदी गुजरात की बढ़ती जा रही औद्योगिक शक्ति तथा टेक्नोलॉजिकल प्रगति की प्रशंसा की और कच्छ एवं सौराष्ट्र के समुद्र तट की असीम क्षमताओं को उजागर करने वाले 'ओशन ऑफ अपॉर्चुनिटीज' पैवेलियन में विशेष रुचि दर्शाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित