नयी दिल्ली , मार्च 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में खेलों में मिली सफलता का उल्लेख करते हुए टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम और रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम की सराहना की और आठ मार्च को आयोजित हुए अस्मिता लीग का भी जिक्र किया। श्री मोदी ने 'मन की बात' के 132वीं कड़ी में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित