नयी दिल्ली , अप्रैल 08 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि इस योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में कहा कि 11 वर्ष पहले शुरू की गई यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है।

वर्ष 2015 में शुरू की गयी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराना है, विशेषकर नए उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए।

श्री मोदी ने कहा कि इस योजना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर मिलने पर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में एक संस्कृत श्लोक भी साझा करते हुए आत्मज्ञान, पहल, धैर्य और धर्म के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित