नयी दिल्ली , नवंबर 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ''एक्स'' पर एक संदेश में कहा कि श्री बिरला का सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में अहम भूमिका निभा रही है, जबकि लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे एवं सदैव स्वस्थ रखे।
प्रधानमंत्री ने कहा, "माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं" और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित