नयी दिल्ली , मार्च 04 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को होली के पर्व पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के शुभकामना संदेश पर उन्हें और फ्रांस की जनता को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्री मैक्रों के शुभकामना संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा,"बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरे मित्र। होली के पावन अवसर पर आपको और फ्रांस के लोगों को ढेर सारी खुशियां और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं।"राष्ट्रपति श्री मैक्रों अभी पिछले माह भारत की यात्रा पर आए थे। उन्होंने भारत ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट 2026 में भाग लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित