नयी दिल्ली , सितम्बर 11 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां होने वाले 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और उन्हें महान तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल भेंट की।
श्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में हुई बैठक से पहले श्री पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुदित संस्करण भेंट किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पुस्तक महान संत तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान को भाषाओं और सीमाओं के पार पहुंचाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित