नयी दिल्ली , अप्रैल 19 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा, "आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"उल्लेखनीय है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद श्री कल्याण को शनिवार को एक सर्जरी के गुजरना पड़ा, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन के लिए आराम की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित